*सरूपगंज रेलवे स्टेशन पर भाजपा जनप्रतिनिधियों ने स्काउट गाइड के साथ की जलसेवा*

*रिपोर्टर नरेंद्र सिंह भाटी*
*सरूपगंज*। राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ सरूपगंज व जिला मुख्यालय सिरोही एवं श्री गणेश युवा सेवा संगठन सिरोही के संयुक्त तत्वावधान में ग्रीष्मकालीन जल सेवा आयोजन में भाजपा जनप्रतिनिधियों ने की जलसेवा। स्काउटर रणजीत जीनगर ने बताया कि पिंडवाड़ा आबू विधायक समाराम गरासिया, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी, नरपतसिंह एवं रामलाल रनोरा जिला महामंत्री, पूर्व मंत्री भुवनेश पुरोहित एवं विनोद दवे पूर्व उप प्रधान एवं धनाराम मीणा एसटी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष का जलसेवा में सानिध्य प्राप्त हुआ। इस दौरान सभी जनप्रतिनिधियों ने रेल यात्रियों को ठंडा पानी पिलाकर जलसेवा की। कार्यकम में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी ने भीषण गर्मी में जल सेवा दे रहे स्काउट गाइड की सेहत का ध्यान रखते हुए स्काउट गाइड को ओ.आर.एस. ड्रिंक वितरण किया गया तथा नौतपा चलने से बच्चों को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखने की बात कही वही विधायक समाराम गरासिया ने भी स्काउट गाइड का मनोबल बढ़ाया एवं दूसरे दिन उनकी तरफ से स्काउट गाइड को ओ.आर.एस. ड्रींक वितरण किया। इस अवसर पर स्थानीय संघ सचिव प्रतापराम प्रजापत, पदमाराम डाबी सेवानिवृत अध्यापक, मोहनलाल देवासी वरिष्ठ अध्यापक, रोवर जितेन्द्र बासफोड, दिपक कलावंत, मुकेश बंजारा, राहुल सिंघल, गोपाल बासफोड, रेहान अब्बासी, प्रेम कुमार, समीर सरंगड़ा, कृष्णा जीनगर, दशरथ सैन, दक्ष रिजवान, हितेश जीनगर, बलवंत कुमार, प्रिंस प्रजापत, अरुण बंजारा, सक्षम मोहरेसा, चंदन कुमार, देवांश, लक्की, रेंजर दृष्टि पांडे, लीला कुमारी, मुस्कान, भूमि, अंजली पटेल, कुमुद चौहान, ललिता कलबी, वैशाली, नेहा ने सेवा कार्य किया।
